स्वाद में नंबर 1! इन 5 हरी सब्जियों से बनती हैं भारत की सबसे मशहूर और लाजवाब मिठाइयाँ

जिन सब्जियों को देखकर बच्चे मुंह बनाते हैं, क्या आप जानते हैं कि उन्हीं सब्जियों से भारत की सबसे स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनती हैं? आइए जानते हैं इन 5 जादुई व्यंजनों के बारे में!

परवल की मिठाई बिहार और बंगाल में शादियों और त्योहारों के सीजन में परवल में  मावा (खोया), ड्राई फ्रूट्स और चाशनी से भरी 'परवल की मिठाई' का स्वाद बेहद रॉयल होता है।

लौकी का हलवा और बर्फी लौकी (दूधी) से बनने वाला हलवा और बर्फी हर भारतीय घर में व्रत और त्योहारों पर बनाई जाती है।

आलू का हलवा आलू से सिर्फ समोसे या चिप्स ही नहीं बनते, बल्कि उत्तर भारत में व्रत के दिनों में 'आलू का हलवा' खूब चाव से खाया जाता है।

पेठा आगरा का मशहूर पेठा असल में 'सफेद कद्दू' या भतुआ (Ash Gourd) नाम की सब्जी से बनाया जाता है। इस सब्जी के टुकड़ों को चूने के पानी में भिगोकर, उबालकर और फिर गाढ़ी चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है। 

टमाटर का हलवा दक्षिण भारतीय शादियों में 'थक्कली हलवा' (टमाटर का हलवा) काफी लोकप्रिय है। पके हुए लाल टमाटरों की प्यूरी को घी, चीनी, खोया और काजू के साथ पकाकर यह खट्टा-मीठा हलवा तैयार किया जाता है