फरा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व्यंजन है, ये एक ऐसी डिश है, जिसे आप सुबह के नाश्ते या शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं

यह एक पौष्टिक डिश है। इसका लज़ीज स्वाद बच्चे और बड़े सभी को पसंद आता है।

इसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका

चावल का आटा तैयार करें

एक बर्तन में चावल का आटा लें, उसमें थोड़ा नमक डालें और गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

भरावन तैयार करें

एक कटोरे में भीगी हुई चना दाल को दरदरा पीस लें। इसमें हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, नमक और थोड़ा हरा धनिया मिलाएं।

आटे की लोई बनाएं

गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

फरा का आकार दें

लोई को हल्का बेलकर उसमें तैयार दाल की भरावन डालें और मोड़कर फरा का आकार बना लें

भाप में पकाएं

तैयार फरों को स्टीमर या उबलते पानी की भाप में लगभग 10–15 मिनट तक पकाएं

तड़का लगाएं

चाहें तो कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें राई, करी पत्ता और लहसुन का तड़का लगाकर पके हुए फरा को हल्का भून सकते हैं।

परोसें

गरमा-गरम फरा को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें