Image: Twitter/Social Media
क्या आप रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी और गहरी नींद के लिए सिर्फ शांत कमरा ही काफी नहीं, बल्कि आपका डिनर भी सही होना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें रात को खाने से आपकी नींद और सेहत दोनों खराब हो सकती हैं। आइए जानते हैं!
Image: Twitter/Social Media
डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) लोग अक्सर डिनर के बाद मीठे में डार्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसमें 'कैफीन' और 'थियोब्रोमाइन' नामक तत्व होते हैं, जो आपके नर्वस सिस्टम को एक्टिव कर देते हैं और नींद आने के नेचुरल प्रोसेस को ब्लॉक कर देते हैं।
Image: Twitter/Social Media
एक्स्ट्रा चीज और पिज्जा-बर्गर सोने से ठीक पहले फैट और चीज से भरपूर हैवी फास्ट फूड खाने से पेट पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। रात में हमारा डाइजेशन स्लो होता है, जिससे यह खाना पच नहीं पाता और पूरी रात सीने में जलन और बेचैनी बनी रहती है।
Image: Twitter/Social Media
क्रूसिफेरस सब्जियां गोभी, पत्तागोभी और ब्रोकली सेहत के लिए बहुत अच्छी हैं, लेकिन इनमें एक अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber) होता है जिसे पचाने में लंबा समय लगता है। रात को इन्हें खाने से पेट फूलने (Bloating) और गैस की समस्या हो सकती है।
Image: Twitter/Social Media
तीखा और मसालेदार खाना डिनर में अत्यधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने से शरीर का तापमान (Body Temperature) थोड़ा बढ़ जाता है। गहरी नींद में जाने के लिए शरीर का ठंडा होना जरूरी है। साथ ही, यह भयंकर एसिडिटी पैदा करता है जो सोने नहीं देती।
Image: Twitter/Social Media