लहंगे के साथ अगर डिफरेंट डिजाइन के ब्लाउज को स्टिच करवाना चाहती हैं तो आप पेप्लम चोली बनवाएं। ये लुक में काफी अच्छी लगती है, इस डिजाइन में फ्रंट पर कट है।

लहंगे का ब्लाउज अगर सिंपल है तो इसे स्टाइलिश बनाने के लिए आप ब्लाउज के फ्रंट पर लॉन्ग टैसल्स लगवाएं।

डांडिया नाइट पर पहनने के लिए एक परफेक्ट डिजाइन की आउटफिट खोज रही हैं तो इस पैटर्न को चुनें। इसमें प्लेन लहंगा है लेकिन ब्लाउज स्टाइलिश है।

चनिया चोली स्टिच करवाने के लिए ये एक अच्छा और सिंपल डिजाइन है। इसमें लहंगा प्लेन कपड़े से बना है और चोली को काफी वाइब्रेंट रखा गया है।

नवरात्रि पर पहनने के लिए ये एक अच्छा ब्लाउज डिजाइन है। एक लॉन्ग लेंथ ब्लाउज है जो वी-कट है।

ट्रेडिशनल लहंगे में मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं तो हॉल्टर नेक डिजाइन के ब्लाउज को बनवाएं। स्टाइलिश लुक के लिए ये बेस्ट है।

आप चनिया चोली के साथ इस तरह के स्क्वेयर नेक को बनवाएं। इसमें आप नेक जूलरी को अच्छे से फ्लॉन्ट कर पाएंगी।