क्या आपके पास रात के बचे हुए चावल हैं? तो बिना गैस जलाए सिर्फ 2 मिनट में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल कर्ड राइस, जो स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वन!
image source: freepik
सामग्री
एक कप पके हुए ठंडे चावल, आधा कप फ्रेश गाढ़ा दही, थोड़ा सा दूध, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और नमक स्वादानुसार।
image source: freepik
चावल और दही को मिलाएं
:
एक बाउल में पके हुए चावल को थोड़ा सा मैश कर लें, फिर उसमें फ्रेश दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
image source: freepik
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा हरा धनिया, कद्दूकस किया अदरक, हरी मिर्च और एक चम्मच रोस्टेड मूंगफली या काजू (बिना फ्राई किए हुए) सीधे मिक्स करें।
image source: freepik
इस ठंडे-ठंडे कर्ड राइस के ऊपर फ्रेश अनार के दाने डालें। यह न सिर्फ दिखने में सुंदर लगेगा, बल्कि हर बाइट में एक मीठा और क्रंची ट्विस्ट देगा!
image source: freepik
दही चावल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है जो डाइजेशन को सुधारता है, पेट की गर्मी को शांत करता है और चिलचिलाती गर्मी में आपको तुरंत एनर्जी देता है।
image source: freepik