Image: Twitter/@Hrithik

Hrithik Roshan Highest Grossing Movies

Image: Twitter/@Hrithik

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। 

Image: Twitter/@Hrithik

5 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, जब से ऋतिक रोशन ने फिल्मों में कदम रखा था, और इस दौरान उन्होंने हर तरह की फिल्में दी हैं।

Image: Twitter/@Hrithik

चाहे एक्शन हो या रोमांस, ऋतिक ने हर तरह की फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Image: Twitter/@Hrithik

आज हम आपको उनके करियर की 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वॉर और वॉर 2 भी शामिल हैं। 

Image: Twitter/@Hrithik

सजी वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई। इस फिल्म ने दुनियाभर में 471 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Image: Twitter/@Hrithik

वॉर के सीक्वल वॉर 2 ने भी शानदार कमाई की। वॉर 2 ने दुनियाभर में 365 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Image: Twitter/@Hrithik

ऋतिक रोशन की कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने भारत में 244 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 374 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Image: Twitter/@Hrithik

फाइटर ने जनवरी 2024 में पर्दे पर दस्तक दी और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 358 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Image: Twitter/@Hrithik

साल 2014 में रिलीज हुई बैंग बैंग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने भारत में 181 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 340 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Image: Twitter/@Hrithik

सुपर 30 में ऋतिक रोशन ने गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया था यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई और उसने दुनियाभर में 210 करोड़ रुपये की कमाई की।

Image: Twitter/@Hrithik

इन 6 फिल्मों के जरिए ऋतिक रोशन ने साबित कर दिया कि वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी सुपरस्टार हैं।

सवाल आपका है