Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। भारत में इनकी प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।
iPhone 18 Pro की बिक्री कब?
प्री-ऑर्डर के बाद iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। यानी ग्राहक जल्द ही नया Pro iPhone खरीद सकेंगे।
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 से शुरू होती है।
दोनों Pro मॉडल में नया A20 Pro चिप दिया गया है। Apple के मुताबिक इसमें नई-generation vapor chamber के साथ बेहतर sustained performance और AI capabilities मिलती हैं।
iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP Fusion Main Camera के साथ variable aperture दिया गया है। इससे खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो में बेहतर कंट्रोल मिलने का दावा है।
सितंबर लॉन्च में Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max पर फोकस किया है। बेस iPhone 18 को इस लॉन्च में पेश नहीं किया गया। साथ ही कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किया है।