क्या आप भी मेकअप लगाकर ही सो जाते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपकी त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए रातभर मेकअप छोड़ने के बड़े नुकसान।

रातभर चेहरे पर मेकअप रहने से बैक्टीरिया पनपते हैं और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

मेकअप के केमिकल और प्रदूषण त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे त्वचा की चमक कम होती है और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।

मस्कारा और आईलाइनर लगाकर सोने से आंखों में जलन, सूजन और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

सोते समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है, लेकिन मेकअप लगा रहने से यह प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

सोने से पहले क्लीनजिंग बाम या माइसेलर वॉटर से मेकअप हटाएं। इसके बाद डबल क्लीनजिंग करें, ताकि त्वचा साफ, मुलायम और हेल्दी बनी रहे।