कंजक्टिवाइटिस से आंखें गहरे रंग की दिखने लगती हैं। इसमें आंखों के ऊपर एक झिल्ली सी बन जाती है। ऐसे में बरसात में कंजक्टिवाइटिस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोते रहें। हाथ धोए बिना आंखों को तुरंत ना छुएं।

आंखों की दिक्कतें दूर रहें इसके लिए आंखों को बार-बार रगड़ते ना रहें।

आंखों में सूजन लग रही है या फिर आंखों में भारीपन लगे तो किसी साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर इस कपड़े से आंखों को साफ करें।  

अगर आंखों में इंफेक्शन हो गया है तो इस दौरान किसी भी तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की कोशिश ना करें। मस्कारा, आई लाइनर और काजल  लगाने से बचें।

अगर आंखों की कोई दिक्कत होने लगी है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी दवा को आंखों में डालें