वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने 44 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 4.9 की रही है। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/36 है।

रवींद्र जडेजा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज कपिल देव का नाम है। उन्होंने भी हमेशा वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/54 है।

अनिल कुंबले लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/12 है। कुंबले ने 4.36 इकॉनमी से गेंदबाजी की है.

लिस्ट में चौथे नंबर पर मोहम्मद शमी हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 विकेट चटकाएं हैं। 18 मैचों में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उनकी इकॉनमी 5.57 की है। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/16 है।

पांचवें नंबर पर हरभजन सिंह मौजूद हैं। उन्होंने 33 मैचों में कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी 4.26 है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/32 है।