सिर्फ ठंड और चांदनी रात में बनता है यह 'हवाई केक'! जानें 'दौलत की चाट' का रहस्य
image source: freepik
दिल्ली की सर्दियों में मिलने वाली यह मिठाई किसी जादू से कम नहीं है। मुंह में रखते ही हवा की तरह गायब हो जाने वाले इस 'क्लाउड केक' को बनाने की कहानी बेहद रहस्यमयी है।
image source: freepik
इसे बनाने के लिए कड़ाके की ठंड में भैंस के दूध और क्रीम के मिक्स्चर को रात भर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है।
image source: freepik
सुबह तड़के इसे घंटों मथा जाता है। ऊपर आने वाले मखमली झाग (Foam) को इकट्ठा करके इसे केक की तरह सेट किया जाता है।
image source: freepik
इस हल्के-फुल्के झाग पर केसर, बूरा (चीनी) और पिस्ता डाला जाता है। यह इतना नाजुक होता है कि मुंह में जाते ही हवा की तरह घुल जाता है।
image source: freepik
दिल्ली में इसे 'दौलत की चाट' कहते हैं, तो लखनऊ में 'मलाई मक्खन' और वाराणसी में 'मलाईयो'। धूप तेज होते ही यह पिघलने लगती है।