क्या आपके स्मार्टफोन में NFC है? जानिए यह फीचर क्या है और रोजमर्रा की जिंदगी में कब काम आता है।

NFC एक वायरलेस तकनीक है, जिससे दो डिवाइस को पास लाकर डेटा शेयर किया जा सकता है।

NFC से डेटा शेयर करने के लिए न इंटरनेट चाहिए और न ही किसी केबल की जरूरत पड़ती है।

NFC की मदद से आप अपने फोन से Contactless Payment कर सकते हैं। बस फोन टैप करें और पेमेंट हो जाएगा।

NFC का इस्तेमाल वायरलेस ईयरबड्स, स्पीकर और दूसरे NFC डिवाइस को जल्दी कनेक्ट करने में भी किया जाता है।

जब आपको फोन से पेमेंट करना हो या किसी दूसरे NFC डिवाइस से डेटा शेयर करना हो, तब NFC सबसे ज्यादा उपयोगी होता है।

NFC केवल बहुत कम दूरी (करीब 4 सेंटीमीटर) पर ही काम करता है। दोनों डिवाइस में NFC सपोर्ट होना जरूरी है।

जरूरत न होने पर NFC को बंद रखा जा सकता है। आजकल कई नए स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से मौजूद होता है।