बारिश में केवल आगे वाला ब्रेक अचानक दबाना खतरनाक हो सकता है। गीली सड़क पर फ्रंट व्हील तेजी से लॉक हो सकता है, जिससे हैंडल का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक गिर सकती है।
बारिश में केवल आगे वाला ब्रेक अचानक दबाना खतरनाक हो सकता है। गीली सड़क पर फ्रंट व्हील तेजी से लॉक हो सकता है, जिससे हैंडल का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक गिर सकती है।
अगर तेज स्पीड में केवल पीछे का ब्रेक लगाया जाए, तो पिछला पहिया घिसटने लगता है। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और वह लहराने लगती है।
बारिश के मौसम में बाइक रोकने के लिए के लिए फ्रंट और रियर ब्रेक को एक साथ धीरे-धीरे दबाना चाहिए।
बारिश में बाइक चलाते समय अपनी सामान्य रफ्तार को कम से कम रखना बेहतर होता है। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखना चाहिए ताकि अचानक ब्रेक लगाने की जरुरत ही न आए।
ब्रेक लगाने के साथ-साथ एक्सीलेटर और गियर को धीरे-धीरे कम करें। इससे बाइक पर नियंत्रण बेहतर बना रहता है।