28 अगस्त को रक्षाबंधन

इस साल श्रावणी उपाकर्म और रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा

भद्रा का नहीं रहेगा साया

सूर्योदय से सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी और यह अवधि भद्रा रहित होगी

दिनभर बांध सकेंगे राखी

बहनें पूरे दिन भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

राहुकाल का रखें ध्यान

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा।

श्रावणी उपाकर्म का शुभ समय

ऋषि तर्पण, नया जनेऊ धारण और रक्षा प्रतिष्ठा के लिए सुबह 9:48 बजे तक का समय शुभ माना गया है।

जनेऊ धारण की विधि

महासंकल्प, गणेश पूजन और सप्तऋषियों के पूजन के बाद विधिवत जनेऊ धारण किया जाएगा।

विश्व संस्कृत दिवस

श्रावणी पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस भी मनाया जाता है।

चंद्र ग्रहण भी लगेगा

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक या धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं होगा।