आमतौर पर भाई लोग मिठाई, कपड़े या पैसे गिफ्ट करते हैं। लेकिन अगर इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।
लड़कियों को ईयररिंग, रिंग और नेकलेस पहनने का शौक होता है। ऐसे में आप छोटा सा ज्वेलरी ऑर्गनाइजर दे सकते हैं। यह बढ़िया गिफ्ट रहेगा।
लिप बाम ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। अलग-अलग फ्लेवर या टिंट वाले लिप बाम का छोटा सेट ₹500 के अंदर मिल सकता है।
ऑफिस बैग में रखने के लिए हैंड क्रीम काफी काम आती है। अलग-अलग खुशबू वाली छोटी हैंड क्रीम का सेट बजट में आसानी से मिल जाएगा और गिफ्ट भी थोड़ा प्रीमियम लगेगा।
लिपस्टिक, काजल, कॉम्पैक्ट और दूसरी छोटी चीजें रखने के लिए एक अच्छा मेकअप पाउच गिफ्ट कर सकते हैं।