All Photo Credit: thedeverakonda

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक हो चुके हैं, 26 फरवरी को कपल ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की

दोनों के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया अब तक वायरल हैं।  रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक भी चर्चा में बना हुआ है। दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में जिसने भी उन्हें देखा वो बस देखता ही रह गया।

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में रस्ट ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को गोल्ड की हैवी जूलरी संग कंप्लीट किया। वो इस लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं।

रश्मिका की वेडिंग साड़ी फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है। साड़ी के साथ रश्मिका ने गोल्डन कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया, जिसकी लंबी ट्रेन है।

रस्ट ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ गोल्डन दुपट्टे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। दुपट्टे के बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई हुई है। पल्लू पर कढ़ाई से पुरानी सभ्यता की आकृति बनी है।

खास बात ये है कि दुपट्टे पर हुई हैवी एम्ब्रॉडरी पर विजय देवरकोंडा के लिए एक खास सरप्राइज छिपा था

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका के दुपट्टे के पल्लू पर विजय के लिए एक लविंग मैसेज लिखा था, जिसमें उन्होंने वियज संग सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया

मैसेज में लिखा था- IN EVERY LIFETIME' "हर जन्म के लिए" 

शादी के बाद नए दूल्हा-दुल्हन विजय और रश्मिका को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। न्यूलीमैरिड कपल ने फैंस को कई पोज दिए।