रिजेक्ट की तो चमक गई किस्मत! बॉलीवुड की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में जो रिजेक्ट होकर बनीं ऑल-टाइम हिट

बॉलीवुड में कई ऐसी ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकर्स की पहली पसंद कोई और ही स्टार्स थे? आइए जानते हैं ऐसी 5 आइकॉनिक फिल्मों की हैरान कर देने वाली कहानियां!

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे निर्देशक आदित्य चोपड़ा 'राज' के रोल के लिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज या सैफ अली खान को लेना चाहते थे। सैफ के इंकार करने के बाद यह रोल शाहरुख खान को मिला और फिल्म इतिहास बन गई।

शोले (Sholay) भारतीय सिनेमा के सबसे खौफनाक विलेन 'गब्बर सिंह' के रोल के लिए पहली पसंद डैनी डेंजोंगपा थे। डैनी के पास डेट्स न होने के कारण यह रोल अमजद खान को मिला और उनकी आवाज अमर हो गई।

3 इडियट्स  राजकुमार हिरानी रेंचो के किरदार के लिए सबसे पहले शाहरुख खान के पास गए थे। लेकिन शेड्यूल मैच न होने पर शाहरुख ने मना कर दिया और बाद में आमिर खान ने इस रोल में जान फूंक दी।

मुन्ना भाई M.B.B.S. संजू बाबा का यह आइकॉनिक रोल पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुआ था। वहीं, संजय दत्त को पहले 'जहीर' (कैंसर पेशेंट) का रोल दिया गया था। बाद में स्टार कास्ट बदली और इतिहास रच गया!

लगान (Lagaan) आशुतोष गोवारिकर ने 'भुवन' का रोल सबसे पहले ऋतिक रोशन को सुनाया था। ऋतिक के इंकार के बाद आमिर खान ने न सिर्फ फिल्म में काम किया, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया और फिल्म ऑस्कर तक पहुंची!

r