वर्ल्ड कप 2027 से पहले रोहित शर्मा को चेतावनी! पूर्व खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात
वर्ल्ड कप 2027 पर भारत की नजरें टिकी हुई हैं। भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर संशय है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर बात की है। साथ ही उन्हें मेहनत करने की भी सलाह दी है।
सबा करीम ने कहा विराट कोहली के मामले में, मुझे पूरा यकीन है कि चयनकर्ता पूरी तरह से आश्वस्त हैं। विराट 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे।
आईपीएल 2026 में भी रोहित शर्मा के बल्ले से कई शानदार पारियां निकली थीं। रोहित ने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.37 की औसत के साथ 283 रन बनाए। उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाए है।
फिलहाल रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। 12 जून से सीरीज का आगाज होना है।