सावन की शुरुआत
हिंदू पंचांग के अनुसार,
सावन मास 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा।
क्यों खास है सावन?
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस पूरे महीने शिव पूजा, जलाभिषेक और व्रत का विशेष महत्व होता है।
पहला सावन सोमवार
सावन का पहला सोमवार
3 अगस्त 2026
को पड़ेगा। इस दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
सावन सोमवार व्रत
मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
अविवाहितों के लिए महत्व
कहा जाता है कि सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
क्या करें?
– शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
– बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करें।
– "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
– जरूरतमंदों को दान करें।
क्या न करें?
सावन में तामसिक भोजन, शराब, मांसाहार और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। पूजा-पाठ के दौरान साफ-सफाई और सात्विकता का विशेष ध्यान रखें।
सावन का संदेश
सावन केवल व्रत और पूजा का महीना नहीं, बल्कि आत्मसंयम, भक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का भी अवसर माना जाता है।
Learn more