सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव को समर्पित है, इस दिन भोलेनाथ की विधिविधान से पूजा की जाती है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा में उन्हें कई चीजें अर्पित की जाती हैं लेकिन अनजाने में कुछ ऐसी चीजें अर्पित कर देते हैं जिसे शुभ नहीं माना जाता है।
तो चलिए जानते भगवान शिव की पूजा में उन्हें क्या नहीं चढ़ाना चाहिए, ताकि आप भी ऐसी गलती करने से बच जाये।
सोमवार के दिन पूजा के दौरान महादेव को कभी भी केतकी के फूल न चढ़ाएं, कहा जाता है, केतकी ने भगवान ब्रह्मा के साथ मिलकर शिव जी के बारे में झूठ बोला था।
भगवान शिव की पूजा में कभी भी टूटे हुए चावल न चढ़ाये इसे अशुभ माना जाता है। हमेशा साबुत (बिना टूटे) चावल अर्पित करें।
सिंदूर और कुमकुम का इस्तेमाल देवियों की पूजा में किया जाता है। जबकि शिवलिंग पुरुष तत्व और वैराग्य का प्रतीक है ऐसे ने शिवलिंग पर सिंदूर और कुमकुम न अर्पित करें