घबराएं नहीं! अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

फोन हो रहा है गर्म?

फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो कुछ समय के लिए उसका इस्तेमाल बंद कर दें। इससे डिवाइस को सामान्य तापमान पर आने का समय मिलता है।

फोन में चल रहे गेम, वीडियो एडिटिंग या ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को तुरंत बंद कर दें।

अगर फोन चार्ज हो रहा है और गर्म हो गया है, तो चार्जर हटा दें और फोन को कुछ देर ठंडा होने दें।

फोन को सीधी धूप, गर्म कार या किसी गर्म जगह पर न रखें। इसे ठंडी और हवादार जगह पर रखें।

फोन को जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज या फ्रीजर में रखना खतरनाक हो सकता है। अचानक तापमान बदलने से डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है।

स्क्रीन की Brightness कम करने से बैटरी की खपत और फोन पर पड़ने वाला लोड कम हो सकता है।

जरूरत न होने पर GPS, Bluetooth, Wi-Fi और Hotspot बंद रखें। ये फीचर्स बैटरी खर्च बढ़ाकर फोन को गर्म कर सकते हैं।

फोन चार्ज करते समय गेम खेलने या भारी ऐप्स चलाने से फोन ज्यादा गर्म हो सकता है। चार्जिंग के दौरान फोन को आराम दें।

अगर फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल के बार-बार गर्म हो रहा है, तो Software Update चेक करें। जरूरत पड़ने पर किसी विशेषज्ञ को भी दिखाएं।