All Photo Credit: pixabay

सुबह उठते ही ब्रश करना चाहिए, लेकिन लोगों को इसका सही तरीका नहीं पता है। वे सुबह उठते हैं और ब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर घिसने लगते हैं

तो चलिए जानते सही तरिका क्या है, कितने देर तक और कैसे करना चाहिए, ताकि आप अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं

सुबह उठते ही सबसे पहले बासी मुंह पानी पीना चाहिए, ताकि रात भर में मुंह में पनपे बैक्टीरिया धुल जाते हैं, जिससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा कम होता है

ब्रश करने के सबसे पहले ब्रश पर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट लें, ज्यादा लेने से झाग ज्यादा बनेगा, जिससे सफाई अच्छी नहीं होगी

ब्रश को 45° एंगल पर मसूड़ों और दांतों के जंक्शन पर रखें और हल्के हाथ से धीरे धीरे गोल गोल घुमायें

कम से कम 2 मिनट ब्रश करें, सभी हिस्सों में करीब 30- 30 सेकंड तक करें, ताकि सभी जगहों की सफाई हो जाए

दातों की सफाई के बाद, जीभ को टंग क्लीनर से हलके हाथों से साफ़ करें, ताकि जीभ पर जमा बैक्टीरिया साफ़ हो जाए, ब्रश के बाद अच्छे से कुल्ला कर लें