जब किचन में जाने का मन न करे और कुछ ठंडा-चटपटा खाने की क्रेविंग हो, तो बिना चूल्हा सुलगाए सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें ये रिफ्रेशिंग रेसिपीज।
image source: freepik
मैंगो मस्तानी शेक
मिक्सी में पके आम के टुकड़े, ठंडा दूध और थोड़ी चीनी ब्लेंड करें, फिर ग्लास में निकालकर ऊपर से वैनिला आइसक्रीम डालकर सर्व करें!
image source: freepik
चीज़ी ककड़ी बोट्स
खीरे या ककड़ी को बीच से काटकर बीज निकालें, फिर उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, कॉर्न, मेयोनेज़ और चीज़ भरकर समर स्नैक तैयार करें!
image source: freepik
मटका लस्सी
गाढ़े ठंडे दही को पिसी चीनी और इलायची पाउडर के साथ अच्छी तरह मथ लें फिर ऊपर से फ्रेश मलाई और पिस्ता कतरन डालकर सर्व करें!
image source: freepik
रशियन सैलेड सैंडविच
उबली हुई गाजर-मटर बारीक कटे सेब और अनानास को मेयोनेज़ और काली मिर्च के साथ मिक्स करें, ब्रेड के बीच लगाएं
image source: freepik
पाइनएप्पल रायता
फेंटे हुए ठंडे दही में चीनी, भुना जीरा, काला नमक और बारीक कटे हुए पाइनएप्पल के टकड़े मिलाएं
image source: freepik