All Photo Credit: pixabay

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र में किसी भी कार्य को करने का एक सही समय और मुहूर्त बताया गया है। जैसे कि सूरज ढलने के बाद यानी शाम का समय का ध्यान रखना जरुरी है।

इसी तरह, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माना गया है कि शाम में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और भक्तों के घर में आती हैं। साथ ही अन्य देवता भी घर आते हैं।

ऐसे में कुछ काम करने की मनाही है जिन्हें करने से घर में अशांति और दरिद्रता भी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं सूरज ढलने के बाद क्या नही करना चाहिए।

झाड़ू न लगाएं, शाम का समय इष्ट देवताओं के पूजा पाठ के लिए उचित माना जाता है, इस वक्त झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और दरिद्रता आने लगती है।

दिन ढलते ही न ही किसी व्यक्ति को पैसे दे और न ही किसी से कर्ज ले, इससे आर्थिक समस्या बढ़ सकती है।

शाम होते ही पेड़ पौधों को छूना नहीं चाहिए न ही उनके फूल पत्तियों को तोड़ना चाहिए, ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

सूरज ढलने के बाद घर के किसी भी सफेद रंग की वस्तु या दूध, दही, नमक जैसी चीजे भी किसी को दान नहीं करनी चाहिए, वरना घर की सुख शांति छीन सकती है

सूरज ढलने के बाद सोना नहीं चाहिए, इस समय सोने से घर में दरिद्रता आती है. क्योंकि यह समय देवी देवताओं के पूजा का होता है।