सेहत पर पड़ेगा भारी! खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम

हम खाने में क्या खाते हैं, यह जितना ज़रूरी है, उतना ही यह भी मायने रखता है कि हम खाने के तुरंत बाद क्या करते हैं। कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें पाचन तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं!

खाने के तुरंत बाद पानी पीना आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट की पाचन अग्नि (Digestive Fire) शांत हो जाती है। इससे खाना पचने के बजाय पेट में सड़ने लगता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है। कम से कम 45 मिनट बाद ही पानी पिएं।

तुरंत बिस्तर पर सो जाना खाना खाते ही सीधे सो जाने से खाना आमाशय में ही अटका रहता है। इससे पेट का तेजाब (Acid) गले की तरफ आने लगता है (Heartburn) और पेट की चर्बी यानी बैली फैट तेजी से बढ़ता है। खाने और सोने के बीच 2 घंटे का गैप रखें।

कड़क चाय या कॉफी पीना भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से इनमें मौजूद 'टैनिन' और 'कैफीन' खाने के प्रोटीन और आयरन को सोखने से रोकते हैं। इससे शरीर में खून की कमी (Anemia) हो सकती है।

तुरंत नहाना जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर का पूरा खून पाचन तंत्र की तरफ केंद्रित होता है। लेकिन तुरंत नहाने से शरीर का तापमान बदलता है और खून हाथ-पैरों की तरफ फैल जाता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

भारी एक्सरसाइज करना खाने के तुरंत बाद दौड़ना या भारी वर्कआउट करना पेट दर्द और ऐंठन का कारण बन सकता है। भारी कसरत की जगह खाना खाने के बाद 100-200 कदम हल्की चहलकदमी (शतपावली) करें।