विराट ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
सबसे तेज 15 हजार रन बनाले वाले बल्लेबाज
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों के नाम ही लिस्ट ए में कुल 60-60 शतक ही हैं।
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं। कोहली के भारतीय सरजमीं पर 42 शतक हैं। वहीं सचिन के नाम भी कुल 42 ही शतक हैं।
कोहली ने घरेलू मैदान पर ही वनडे फॉर्मेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में भी कोहली ने सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ा है।
इस मुकाबले में शतक जड़ने के बाद विराट ने सफल रन चेस में अब 25 शतक बना लिए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा के 14 शतक हैं। जबकि तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर के भी 14 ही शतक हैं।