WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन होने पर प्रोफाइल पर दिखेगा ग्रीन डॉट, जानें क्या बदलेगा?

WABetaInfo के अनुसार, ग्रीन डॉट को प्राइवेसी सेट करके हाइड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। नए ग्रीन डॉट फीचर मौजूदा ऑनलाइन टेक्स्ट लेबल को रिप्लेस कर सकता है।

 WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर चैट बैकअप को मैनेज करने के लिए भी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जो यूजर्स को ऐप की स्टोरेज को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है।

WABetaInfo का दावा है कि डेडिकेटेड इन-ऐप बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन यूजर्स को स्टोरेज स्पेस खाली करने का मौका देगा। इसके लिए पिछले बैकअप को देखने, डिलीट करने और डुप्लिकेट करने की सर्विस देगा।