आईसीडब्लू फैशन शो में चला नेचर का जादू
आईसीडब्लू फैशन शो में चला नेचर का जादू
नई दिल्ली। आईसीडब्लू फैशन शो 2018 ग्रैंड फिनाले दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमे देश के बड़े -बड़े डिजायनरों ने अपनी प्रस्तुति दी।
-ll.jpg)
इस शो में सभी डिजायनरों नेअपने कलेक्शन में प्रकृति के करीब रह कर अपने ड्रेस कलेक्शन में और अधिक चार चांद लगा दिया।। शो की ओपनिंग डिजाइनर रेनू टंडन के कलेक्शन से हुई वहीं क्लोजिंग डिजाइनर रोहित बाल की एक से बढ़कर एक कलेक्शन से हुई।

इस पूरे शो की खास बात थी प्रकृति के करीब किये गए ड्रेस डिजाइन। डिजाइनर रोहित बल की मजेस्टिक बर्ड और ब्राइट फ्लॉवर इंस्पायर्ड कलेक्शन ने कश्मीर की गार्डन व जगंलों की याद दिला दी।

बता दें कि रोहित बल ज्यादातर अपने शाही अंदाज़ की पेशकश के लिए जाने जाते हैं उनके कलेक्शन को किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्रजेंट नहीं किया लेकिन उनकी ब्लैक एंड व्हाइट कलैक्शन को लोगों ने बहुत अधिक पसंद किया। रोहित बल कश्मीर के मुगलों की कलैक्शन पेश करने में कामयाब रहे जो राजहंस, लिली, सूरजमुखी और हाथियों की आकृतियों से इंस्पायर्ड थी।

वेब डेस्क IBC24

Facebook


