रोस्टेड स्वीट पोटैटो सूप

रोस्टेड स्वीट पोटैटो सूप

रोस्टेड स्वीट पोटैटो सूप
Modified Date: November 29, 2022 / 12:55 am IST
Published Date: November 24, 2018 10:34 am IST

सर्दी के मौसम में हर किसी का टेस्टी और स्पाइसी सूप पीने का मन करता है। ऐसे में आप सर्दी को दूर भगाने के लिए रोस्टेड स्वीट पोटैटो सूप बना सकते है। यह टेस्टी और स्पाइसी सूप बच्चों से लेकर बड़ों को पंसद आएगा।
सामग्री
शकरकंदी- 2
शिमला मिर्च- 2 (कटी हुई)
ऑलिव ऑयल- 4 टेबलस्पून
प्याज- 2 (मोटे कटे हुए)
धनिया- 2 स्टिक (कटा हुआ)
लौंग, लहसुन पेस्ट- 4
चिकन- 1 लीटर (स्टॉक क्यूब)
काली मिर्च- 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर- 0.5 टीस्पून
नमक- 1 पिंच
चिल्ली फ्लेक्स- 0.5 टीस्पून (गार्निश के लिए)
बीन स्प्राउट्स- 5 ग्राम (गार्निश के लिए)
क्रीम फ्रैसिच- 50 मि.लीटर (गार्निश के लिए)


विधिः
 सबसे पहले ओवन को 180°C तक प्रहीट करें।

 बेंकिंग शीट पर शिमला मिर्च और शकरकंदी रख कर उसपर तेल लगाने के बाद उसे 20-25 मिनट तक रोस्ट कर लें।

 एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज और धनिया को 1 मिनट तक फ्राई करके इसमें रोस्ट शकरकंदी डालकर पका लें।

इसके बाद इसमें चिकन स्टॉक क्यूब और सारी सामग्री डालकर 20-25 मिनट तक सब्जियों के सॉफ्ट होने तक पकाए।

अब इसमें क्रीम डालकर इसे बीन स्प्राउट्स और चिल्ली फ्लेक्स के साथ गार्निश करें। आपका रोस्टेड स्वीट पोटैटो सूप बन कर तैयार है। इसे बाउल में डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।


लेखक के बारे में