म्यांमा के युद्ध प्रभावित रत्न भंडार क्षेत्र में 11,000 कैरेट का माणिक मिला
म्यांमा के युद्ध प्रभावित रत्न भंडार क्षेत्र में 11,000 कैरेट का माणिक मिला
बैंकॉक, आठ मई (एपी) म्यांमा के खनिकों ने देश के युद्ध प्रभावित रत्न भंडार क्षेत्र मांडले में 11,000 कैरेट का माणिक (रूबी) का बड़ा टुकड़ा बरामद किया है, जो वजन के लिहाज से इस देश में अब तक मिला माणिक का दूसरा सबसे बड़ा टुकड़ा है। सरकारी मीडिया में शुक्रवार को प्रसारित खबर में यह जानकारी दी गई है।
‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ की खबर के मुताबिक, मांडले क्षेत्र में मोगोक शहर के पास माणिक का 11,000 कैरेट (2.2 किलोग्राम) का टुकड़ा मध्य अप्रैल में पारंपरिक नव वर्ष समारोहों के तुरंत बाद मिला।
खबर के अनुसार, यह टुकड़ा वजन के मामले में 1996 में देश में मिले माणिक के सबसे बड़े टुकड़े (21,450 कैरेट या 4.29 किलोग्राम) का लगभग आधा है, लेकिन रंग और गुणवत्ता के कारण इसे कहीं ज्यादा कीमती माना जा रहा है।
दुनिया के 90 फीसदी माणिक का उत्पादन म्यांमा में होता है, खास तौर पर मोगोक और मोंग सू जैसे क्षेत्रों में।
एपी पारुल अविनाश
अविनाश

Facebook


