कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे
Modified Date: February 24, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: February 24, 2026 8:22 am IST

टोरंटो, 24 फरवरी (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अमेरिका पर निर्भरता कम करके व्यापार की नयी संभावनाएं तलाशने की कोशिश के तहत इस सप्ताह और अगले सप्ताह भारत, ऑस्ट्रेलिया तथा जापान की यात्रा पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि कार्नी सबसे पहले बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा की यात्रा के दौरान कार्नी वहां की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात करेंगे।

इसके बाद कार्नी तोक्यो जाएंगे, जहां वह जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मिलेंगे और स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों व खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कार्नी ने एक बयान में कहा, “अनिश्चितता के इस दौर में, कनाडा उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हम अपने व्यापार में नयी संभावनाएं तलाश रहे हैं और बड़े नए निवेश आकर्षित कर रहे हैं।”

कार्नी ने कनाडा के लिए अगले दस साल में अमेरिका के बाहर अपने निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क निवेश को कमजोर कर रहे हैं।

एपी खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में