ईरान के प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर हमले का दावा

ईरान के प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर हमले का दावा

ईरान के प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर हमले का दावा
Modified Date: March 18, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: March 18, 2026 5:39 pm IST

दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरान के विशाल अपतटीय साउथ पार्स क्षेत्र में प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर बुधवार को हमला हुआ। ईरान की सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

ईरान के सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने देश के दक्षिणी बुशहर प्रांत के असलुयेह में स्थित संयंत्रों को निशाना बनाकर किए गए हमले की खबर दी। हालांकि, हमले से जुड़ा विवरण साझा नहीं किया।

ईरान और कतर फारस की खाड़ी में स्थित अपतटीय तेल क्षेत्र साझा करते हैं। ईरान ने युद्ध के दौरान अन्य खाड़ी देशों के साथ ही कतर पर कई बार हमले किए हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि ये हमला इजराइल ने किया या अमेरिका ने, हालांकि अमेरिका मुख्य रूप से दक्षिणी ईरान को निशाना बना रहा है।

अमेरिका ने इससे पहले फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के मुख्य तेल टर्मिनल, खार्ग द्वीप पर हमला किया था।

एपी

शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में