यहां फिर से बढ़ाया गया लॉकडाउन, एक दिन में सबसे अधिक मामले आने के बाद सरकार ने लिया फैसला

न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कम से कम शुक्रवार तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रखेगी।

यहां फिर से बढ़ाया गया लॉकडाउन, एक दिन में सबसे अधिक मामले आने के बाद सरकार ने लिया फैसला

Lockdown extended in New Zealand

Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 23, 2021 3:59 pm IST

वेलिंगटन, 23 अगस्त (एपी) Lockdown extended in New Zealand : न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कम से कम शुक्रवार तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रखेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के 35 नए मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद यह खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में पिछले साल अप्रैल से किसी एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। पिछले सप्ताह मामले बढ़ने शुरू हुए थे और अभी तक देश में 107 मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में कम से कम इस महीने के अंत तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जहां ज्यादातर मामले सामने आए हैं।

read more:  BJYM की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी.. छत्तीसगढ़ से गुंजन प्रजापति को मिली जगह

Covid-19: Lockdown extended in New Zealand : जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, ‘‘ हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। हमें और अधिक निश्चिंत होने की आवश्यकता है। हम ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। दुनिया ने हमें यही सिखाया है कि कोविड-19 के इस स्वरूप को लेकर सतर्क रहें।’’ अर्डर्न ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए नियमित संसद सत्र स्थगित करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने इस कदम की आलोचना की है।

read more: पूर्व सपा विधायक इंदल रावत पर मुकदमा दर्ज

इस बीच, ऐसा लगता है कि पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि लॉकडाउन ‘डेल्टा’ स्वरूप को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम नहीं होगा। यह केवल इसके प्रसार को धीमा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि लॉकडाउन ‘‘ देश में रहने का स्थायी तरीका नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि 16 साल और उससे अधिक उम्र की आबादी के टीकाकरण की दर 80 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद राज्यों को अपनी सीमाएं खोलनी चाहिए।

read more: हमास के साथ तनाव के मद्देनजर मिस्र ने बंद की गाजा की ओर जाने वाली सीमा

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिडनी में सर्वाधिक 800 से अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मेलबर्न में 71, कैनबरा में 16 मामले सामने आए। तीनों शहरों में लॉकडाउन लगा है। वहीं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार का कोई मामला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की करीब 24 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com