एप्स्टीन फाइल्स की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व राजदूत जमानत पर रिहा
एप्स्टीन फाइल्स की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व राजदूत जमानत पर रिहा
लंदन, 24 फरवरी (एपी) अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को एप्स्टीन फाइल्स से जुड़े कदाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किए गए 72 वर्षीय व्यक्ति को जांच लंबित रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘उन्हें सोमवार को कैमडेन से गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के लिए लंदन के एक पुलिस थाने ले जाया गया था।’’
बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई विल्टशायर और कैमडेन क्षेत्रों में दो स्थानों पर तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद की गई है।
बयान के अनुसार, ‘‘जांच की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए हम इस स्तर पर इससे अधिक जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं।’’
एपी गोला खारी
खारी

Facebook


