पूर्व मंत्री का नेपाल सरकार से भारतीय पर्यटकों के लिए सोने के आभूषण पर कर समाप्त करने का आग्रह

Ads

पूर्व मंत्री का नेपाल सरकार से भारतीय पर्यटकों के लिए सोने के आभूषण पर कर समाप्त करने का आग्रह

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 01:01 AM IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 24 मई (भाषा) नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे ने रविवार को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार से भारतीय नागरिकों को सोने के आभूषण पर कर से छूट देने का आग्रह किया और हिमालयी देश के विवाह गंतव्य स्थल बनने की क्षमता पर जोर दिया।

काठमांडू में एक कार्यक्रम में पांडे ने कहा कि सरकार को न्यूनतम हस्तक्षेप करना चाहिए और बाजार को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कड़े नियम और कानून नेपाल की अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने में मदद नहीं करेंगे।

पांडे ने नेपाल को विवाह गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने की क्षमता पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए देश में आने वाले भारतीय आगंतुकों के लिए सोने के आभूषणों पर कर से छूट देने की आवश्यकता है।

उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश को निर्बाध बनाने का भी आग्रह किया।

भाषा

शुभम गोला

गोला