मॉस्को में पुलिस वाहन के पास विस्फोट, एक अधिकारी की मौत व दो अन्य घायल
मॉस्को में पुलिस वाहन के पास विस्फोट, एक अधिकारी की मौत व दो अन्य घायल
मॉस्को, 24 फरवरी (एपी) रूस की राजधानी मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर द्वारा पुलिस वाहन के पास किए गए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई तथा दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में हमलावर भी मारा गया।
मॉस्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हमला सोमवार देर रात राजधानी के बीचोबीच सव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
उसने बताया कि हमलावर यातायात पुलिस के वाहन के निकट गया और धमाका कर दिया, जिससे एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए दो अन्य अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने हमले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उसने न तो हमलावर की पहचान जारी की और न ही हमले के पीछे के मकसद का खुलासा किया।
यह हमला ऐसे दिन किया गया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के फैसले को चार साल पूरे हो गए।
एपी खारी गोला
गोला

Facebook


