यूनान के जंगल में आग लगी: पिता-पुत्र की मौत, दो गांव खाली करने का निर्देश
यूनान के जंगल में आग लगी: पिता-पुत्र की मौत, दो गांव खाली करने का निर्देश
थेसालोनिकी (यूनान), दो जुलाई (एपी) उत्तरी यूनान में जंगल में आग लगने के कारण एक व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
इस बीच, प्राधिकारियों ने मध्य यूनान के दो गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है।
दमकलकर्मियों ने बताया कि थेसालोनिकी के उत्तर-पूर्व में एक वन क्षेत्र में आग से नष्ट हुए एक मकान के बाहर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला था और मकान के अंदर उसके 12 वर्षीय बेटे का शव मिला।
उन्होंने बताया कि बच्चे की मां झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में नौ विमान, छह हेलीकॉप्टर और 135 दमकलकर्मियों के अलावा स्वयंसेवक तथा जंगल की आग से निपटने वाली विशेष इकाइयां मदद कर रही हैं।
यूनान में गर्म और शुष्क मौसम के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
एथेंस के पूर्वी इलाके में 2018 में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 2023 में उत्तर-पूर्वी यूनान के एक दूरस्थ प्राकृतिक अभयारण्य में लगी भीषण आग यूरोपीय संघ में अब तक दर्ज जंगल की सबसे बड़ी आग थी।
एपी सिम्मी वैभव
वैभव

Facebook


