लेबनान में हिजबुल्ला की सुरंगें तबाह, अब ड्रोन खतरे का अंत करेंगे: नेतन्याहू
लेबनान में हिजबुल्ला की सुरंगें तबाह, अब ड्रोन खतरे का अंत करेंगे: नेतन्याहू
यरुशलम, 28 अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि लेबनान में हिजबुल्ला के सुरंग नेटवर्क को नष्ट करने के बाद अब ड्रोन खतरे को समाप्त करना अगला लक्ष्य है।
नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला की सुरंगों को नष्ट करने के बाद कहा कि ‘हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ सप्ताह पहले ड्रोन हमलों को समाप्त करने के लिए एक विशेष परियोजना के निर्देश दिए थे। इसमें समय लगेगा.. लेकिन हम इसे भी समाप्त कर देंगे।’
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के कथित सुरंग नेटवर्क को नष्ट कर दिया।
मंगलवार देर रात सेना ने कंतारा में एक बड़ा विस्फोट किया और इजराइल के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसे ‘भूकंपीय घटना’ के रूप में दर्ज किया गया।
इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि सेना को गाजा की तर्ज पर हिजबुल्ला ढांचे को नष्ट करने के निर्देश दिया गया है।
एपी राखी शोभना
शोभना

Facebook


