John McAfee suicide news : दुनियाभर के एंटीवायरस गुरू और मैकफी के फाउंडर ने खुदकुशी कर दे दी जान.. वजह जान चौंक जाएंगे आप

John McAfee suicide news : दुनियाभर के एंटीवायरस गुरू और मैकफी के फाउंडर ने खुदकुशी कर दे दी जान.. वजह जान चौंक जाएंगे आप

John McAfee suicide news : दुनियाभर के एंटीवायरस गुरू और मैकफी के फाउंडर ने खुदकुशी कर दे दी जान.. वजह जान चौंक जाएंगे आप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 24, 2021 4:25 am IST

John McAfee suicide news 

बार्सिलोना। दुनिया भर में एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले 75 वर्षीय जॉन ( John McAfee ) को स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले में फैसला आने के बाद उन्होंने फांसी लगा ली। बुधवार को ही उनके वकील ने इस फैसले की जानकारी दी थी।

पढ़ें- स्मृति ईरानी की तस्वीर देख पहचान नहीं पा रहे लोग.. …

टैक्स चोरी के मामलों को लेकर उन्हें अमेरिका को सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि जॉन के पास अदालती फैसले के खिलाफ अपील करने के विकल्प बचे हुए थे। मैकेफी के सुसाइड करने के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि उनके मौत के कारणों के बारे में छानबीन जारी है।

पढ़ें- पुलिस चौकी में चोरों ने आधी रात बोल दिया धावा, बंदूक और 150 से ज्यादा कारतूस की चोरी.. पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

मैकेफी के वकील ने क्या कहा?
मैकेफी के वकील निशाय सनन ने कहा कि मैकेफी को हमेशा परिस्थितियों का सामना करने वाले शख्स के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने इस देश से प्यार करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सरकार ने उनके अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश की। सनन ने कहा- सरकार ने मैकेफी को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

पढ़ें- हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, कोरोना वैक्सीन …

1987 में एंटीवायरस कंपनी की स्थापना की

John McAfee suicide news

मैकेफी ने साल 1987 में एंटीवायरस कंपनी की स्थापना की। साल 1986 में ब्रेन नाम के कंप्यूटर वायरस ने लोगों को परेशान करना शुरू किया। इसके बाद मैकफी ने एक प्रोग्रैमर को कहा कि वह कोई कोड लिखना चाहते हैं, ताकि वायरस का मुकाबला हो सके। उन्होंने इस प्रोग्राम को वायरस स्कैन नाम दिया और कंपनी का नाम रखा मैकेफी एसोसिएट्स।

पढ़ें- प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट से 2 की मौत, 2 साल …

मैकेफी को पिछले साल अक्टूबर में बार्सिलोना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और तब से वह प्रत्यर्पण की कार्रवाई के चलते जेल में थे। गिरफ्तारी के बाद मैकफी पर कर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मैकफी पर आरोप थे कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट करने के दौरान हुई आमदनी के बारे में जानकारी नहीं दी।

 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.