कोरोना के खौफ में किम जोंग की क्रूरता, चीन से लौटे अफसर को मारी गोली

कोरोना के खौफ में किम जोंग की क्रूरता, चीन से लौटे अफसर को मारी गोली

कोरोना के खौफ में किम जोंग की क्रूरता, चीन से लौटे अफसर को मारी गोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 14, 2020 10:55 am IST

प्योंगयांग, उत्तर कोरिया। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की क्रूरता और तानाशाही अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बार का मसला चीन में फैले कोरोना वायरस से जुड़ा है। चीन से लौटे एक अफसर को सिर्फ इसलिए गोली मरवा दी गई कि वो क्वैरेंटाइन (संक्रमित लोगों के लिए अलग जगह) छोड़कर चला गया।

पढ़ें- कोर्ट में हाथ जोड़कर विजय माल्या ने कहा, बैंक अपने कर्ज की 100% मूल राशि तुरं…

किम जोंग उन ने बिना अनुमति लिए क्वैरेंटाइन छोड़कर जाने वाले लोगों के खिलाफ सैन्य कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

पढ़ें- कहर कोराना वायरस का: एक ही दिन में 254 लोगों की मौत, मिले 15 हजार न…

बताया जा रहा है कोरोना वायरस के संक्रमण के शक में उत्तर कोरिया के एक अधिकारी को आइसोलेशन सेंटर में अलग रखा गया था। लेकिन इस अधिकारी ने गलती से सार्वजनिक बाथरूम इस्तेमाल कर लिया, जिसकी कीमत उसे अपनी जिंदगी देकर चुकानी पड़ी।

शख्स को चीन से लौटकर आने के बाद बिल्कुल अलग जगह पर रखा गया था। अधिकारी के सार्वजनिक बाथरूम इस्तेमाल करने की वजह से उसे कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने और नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया गया। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।


लेखक के बारे में