इजराइली हमलों के बीच लेबनान में संसद का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया
इजराइली हमलों के बीच लेबनान में संसद का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया
बेरूत, नौ मार्च (एपी) लेबनान की संसद ने ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण सोमवार को संसद का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया। इस युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और इजराइल आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला के हमलों के जवाब में लेबनान पर हमले तेज कर रहा है।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि 76 सांसदों ने संसद का कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में जबकि 41 ने विरोध में वोट डाला और चार सदस्य अनुपस्थित रहे। संसद में हिज्बुल्ला के 13 सदस्यीय समूह ने कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में वोट डाला।
पिछले साल इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और देश के अधिकतर हिस्सों में चुनाव कराना मुश्किल हो गया है।
लेबनान में मई में संसदीय चुनाव होना है।
एपी
जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


