काबुल में अस्पताल पर हुए हमले के पीड़ितों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया
काबुल में अस्पताल पर हुए हमले के पीड़ितों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया
काबुल, 18 मार्च (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किये गए हवाई हमले में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक बुलडोजर की मदद से कब्र खोदी गई और उनमें सामूहिक रूप से पीड़ितों को दफना दिया गया।
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा हाल में किये गए हमलों में सबसे भीषण हमले में 408 लोगों की मौत हो गई और 265 लोग घायल हुए। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि उसने ओमिद अस्पताल को निशाना बनाया था। पाकिस्तान का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में उसके हमले सैन्य ठिकानों पर किए गए थे। उसने सैकड़ों लोगों के हताहत होने के अफगान दावों को दुष्प्रचार बताया है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बुधवार को इस्लामाबाद में एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान ने ‘‘केवल आतंकवादी आधारभूत संरचनाओं को निशाना बनाया है।’’
एपी धीरज सुरेश
सुरेश

Facebook


