फिलीपीन में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत ढही, कई श्रमिक मलबे में फंसे

Ads

फिलीपीन में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत ढही, कई श्रमिक मलबे में फंसे

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 08:30 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 08:30 AM IST

मनीला, 24 मई (एपी) फिलीपीन की राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एक शहर में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत रविवार तड़के ढह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 22 श्रमिक बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि अन्य अब भी लापता हैं।

मनीला के उत्तर में पम्पांगा प्रांत के एंजिल्स शहर में स्थित यह इमारत आंधी-तूफान के दौरान तड़के ढह गई।

पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज ने बताया कि पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों के 100 से अधिक कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने श्रमिक लापता हैं।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि