फिलीपीन में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत ढही, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

Ads

फिलीपीन में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत ढही, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:15 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:15 AM IST

मनीला, 24 मई (एपी) फिलीपीन की राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एक शहर में निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत के रविवार तड़के ढह जाने से कई श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस और अन्य अधिकारियों ने बताया कि 22 श्रमिक बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन कई अन्य अब भी लापता हैं।

मनीला के उत्तर में पम्पांगा प्रांत के एंजिल्स सिटी में स्थित यह इमारत आंधी-तूफान के दौरान तड़के ढह गई।

पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के 100 से अधिक कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

मेंडेज तत्काल यह नहीं बता पाये कि इमारत के मलबे में कितने श्रमिक फंसे हैं लेकिन एंजिल्स सिटी के सूचना कार्यालय के प्रमुख जे पेलायो ने बताया कि कम से कम 30 श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने यह जानकारी एक निर्माणकर्मी के हवाले से दी, जो इमारत गिरने के दौरान बाहर निकलने में कामयाब रहा था।

एपी सिम्मी अमित

अमित