नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को तेहरान के अस्पताल में भर्ती कराया गया

नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को तेहरान के अस्पताल में भर्ती कराया गया

नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को तेहरान के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Modified Date: May 11, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: May 11, 2026 12:42 am IST

बेरूत, 10 मई (एपी) नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को जेल में बेहोश होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद तेहरान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरगिस के फाउंडेशन ने यह जानकारी दी।

फाउंडेशन ने बताया कि नरगिस के परिवार और अन्य लोगों की कई दिनों की गुहार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाउंडेशन के मुताबिक, उन्हें जेल की सजा सुनाई गयी थी लेकिन जमानत देकर उनकी सजा निलंबित कर दी गयी है।

नरगिस मोहम्मदी दिसंबर से जंजन जेल में बंद थीं।

वह दो बार बेहोश हुईं और एक मई को उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाउंडेशन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि निलंबित सजा पर्याप्त नहीं है और उन्हें ‘स्थायी, विशेष देखभाल’ की आवश्यकता है।

एपी जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में