पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी ढेर, एक सैनिक भी मारा गया

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी ढेर, एक सैनिक भी मारा गया

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी ढेर, एक सैनिक भी मारा गया
Modified Date: April 6, 2023 / 12:54 pm IST
Published Date: April 6, 2023 12:54 pm IST

पेशावर, छह अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी ठिकाने पर रात भर चलाए गए अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए। कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान जिले के शिनवारसाक इलाके में जानकारी के आधार पर एक अभियान (आईबीओ) चलाया गया, जिसमें सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। कार्रवाई में एक सैनिक की भी मौत हो गई।

बयान के अनुसार, ‘‘ सैनिकों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों का मुकाबला किया। अभियान में दुर्दान्त आतंकवादी कमांडर जान मुहम्मद उर्फ चारघ सहित आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया।’’

बयान में बताया गया कि वारदात के स्थल से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए। ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने जैसे कृत्यों में शामिल थे।

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मारे गए आतंकवादी किस संगठन के थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में