BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पाकिस्तान पुलिस ने तीन माह में 89 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने तीन माह में 89 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने तीन माह में 89 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
Bhasha
Published: 22 Sept 2025 | 4:20 pmModified: 22 Sept 2025 | 4:20 pm

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 22 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने सोमवार को दावा किया कि पिछले तीन माह में खुफिया जानकारी के आधार पर प्रांत में चलाए गए अभियानों के दौरान उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अल-कायदा सहित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 89 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

एक बयान में कहा गया है, “सीटीडी ने पंजाब के विभिन्न जिलों में 940 खुफिया-आधारित अभियान चलाए और 89 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।”

गिरफ्तार किए गए लोगों में टीटीपी, आईएसआईएस, अल-कायदा और कुछ अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े आतंकवादी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि ये लोग कथित रूप से “पंजाब के कई शहरों में महत्वपूर्ण इमारतों पर हमले की साजिश रच रहे थे।”

सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों से लगभग 20 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 85 डेटोनेटर और प्रतिबंधित साहित्य भी बरामद किए गए हैं।

सीटीडी ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया है कि गिरफ्तार आतंकवादियों पर अदालतों में मुकदमा चलाया जा रहा है या उन्हें हिरासत केंद्रों में रखा गया है।

भाषा खारी अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पाकिस्तान पुलिस ने तीन माह में 89 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm