पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने लारीजानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने लारीजानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 18 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इजराइल द्वारा ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल संयम बरतने और शत्रुता समाप्त करने की अपील की।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी 28 फरवरी को इजरायल द्वारा सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार गिराए जाने के बाद प्रभावी रूप से देश के युद्ध प्रबंधन देख रहे थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक उन्होंने ‘‘ईरान पर इजराइल के लगातार हमलों के बीच वरिष्ठ ईरानी नेता डॉ. अली अर्देशिर लारीजानी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईरान सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।’’
इसमें कहा गया है कि जरदारी ने नवंबर 2025 में लारीजानी की पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा को याद किया, जिस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। जरदारी ने पाकिस्तान-ईरान संबंधों को मजबूत करने में लारीजानी के योगदान को भी रेखांकित किया।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


