पीओके के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मतदान खत्म, मतगणना जारी

पीओके के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मतदान खत्म, मतगणना जारी

पीओके के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मतदान खत्म, मतगणना जारी
Modified Date: June 7, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: June 7, 2026 9:05 pm IST

इस्लामाबाद, सात जून (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तथाकथित विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया और मतगणना जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी बड़ी हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली।

भारत ने इन चुनावों को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है और दोहराया है कि गिलगिट-बाल्टिस्तान भारतीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने ‘अवैध व बलपूर्वक’ कब्जा कर रखा है।

भारत ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान समेत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत में ‘पूर्ण, वैध व अपरिवर्तनीय विलय’ के आधार पर भारत के अभिन्न और अविभाजित हिस्से हैं।

अधिकारियों द्वारा जारी सूची के अनुसार, गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में कुल 1,391 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें से 551 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था।

तथाकथित विधानसभा में कुल 33 सीट हैं, जिनमें से 24 सीट पर प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से प्रतिनिधि चुने जाते हैं, जबकि शेष सीट महिलाओं, प्रोद्योगिकी विशेषज्ञों और पेशेवरों के लिए आरक्षित हैं।

पिछले चुनावों में आमतौर पर वही दल विजयी रहा है, जिसका पाकिस्तान में शासन है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में