रूस ने यूक्रेन पर तीन दिवसीय युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

रूस ने यूक्रेन पर तीन दिवसीय युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

रूस ने यूक्रेन पर तीन दिवसीय युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया
Modified Date: May 11, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: May 11, 2026 1:05 am IST

मास्को, 10 मई (एपी) रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

दोनों देशों ने पिछले 24 घंटों में ड्रोन और जमीनी हमलों में सैनिकों के हताहत होने का दावा किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस न तो ‘युद्धविराम का पालन कर रहा है और न ही कोई कोशिश कर रहा है’।

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर हमलों में कमी के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं है और यूक्रेन ने मास्को की किसी भी आक्रामकता का जवाब देने का संकल्प जताया।

जेलेंस्की ने शाम को एक बयान में कहा, “कल और आज (शनिवार और रविवार को) बड़े पैमाने पर रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन ने लंबी दूरी की जवाबी कार्रवाई से परहेज किया।”

उन्होंने रूस में दूर तक लक्ष्यों को निशाना बनाने की यूक्रेन की बढ़ती क्षमता पर जोर दिया।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कीव पर 1,000 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया।

मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कई क्षेत्रों में नागरिक ठिकानों पर हमले किए और अग्रिम मोर्चे पर रूसी सैन्य चौकियों को भी निशाना बनाया।

मंत्रालय ने बताया कि रूस की सेना ने युद्धविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एपी जितेंद्र सुरभि

सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में